News

कोशी क्षेत्रिये समाचार @stylinAkky
पुलिस के हत्थे चढ़ा नवगछिया का प्रभाष
@stylinAkky on 04/23/2017 at 1:46pm (UTC)
 Updated Date:Sun, 23 Apr 2017 05:14 PM (IST)
मधेपुरा। रतवारा थाना क्षेत्र के हरजोड़ा बहियार से पुलिस ने पांच ¨जदा कारतूस के साथ भागलपुर के प्रभाष यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, इसके तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को हरजोड़ा बहियार में कुछ बदमाशों को एकत्र होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आलमनगर पुलिस बहियार को चारों ओर घेर लिया। इस बीच सभी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने प्रभाष को खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार प्रभाष यादव भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। पुलिस को देखते ही प्रभाष ने हथियार बहियार में फेंक दिया है, जिसकी खोजबीन चल रही है। यह चौसा थाना में भी लूटकांड मामले का आरोपित है। नवगछिया पुलिस से भी इसके आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है।
https://www.facebook.com/stylinakky
 

<-Back

 1 

Continue->

StylinAmar Akky This website was created for free with Own-Free-Website.com. Would you also like to have your own website?
Sign up for free